Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 6, 2026

एमपी में 12 करोड़ के आईफोन की लूट, ट्रक में छोड़ गए खाली डिब्बे


सागर । मध्य प्रदेश के सागर जिले में 12 करोड़ रुपये की कीमत के आईफोन की लूट की शिकायत में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। सागर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय उइके के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा ने इस मामले में कठोर कार्रवाई की है।
बांदरी थाना प्रभारी निरीक्षक भागचंद उइके और सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र पांडे को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि कांस्टेबल राजेश पांडे को सस्पेंड किया गया है। इन पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने एक महत्वपूर्ण शिकायत को नजरअंदाज किया, जिसमें ट्रक के ड्राइवर ने 15 अगस्त को एक बड़ी चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने की कोशिश की थी।
ड्राइवर ने दावा किया कि हरियाणा के गुरुग्राम से चेन्नई जा रहे कंटेनर की लूटपाट के दौरान उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया गया था। ट्रक के ड्राइवर ने घटना के तुरंत बाद पुलिस से संपर्क किया था, लेकिन अधिकारियों ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की।
सागर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा, हम ट्रांसपोर्टर के दावे की पुष्टि कर रहे हैं कि लगभग 1600 आईफोन, जिनकी कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये है, चोरी हो गए हैं। आईफोन की निर्माता कंपनी ्रश्चश्चद्यद्ग ने अभी तक पुलिस से संपर्क नहीं किया है। मैं घटना स्थल पर हूं और ट्रक की वीडियोग्राफी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि कंटेनर की डकैती की शुरुआत नरसिंहपुर जिले में हुई थी। प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। इस बीच, घटना की गहन जांच जारी है।

Advertisement