Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

अब हर हफ्ते होगी रोडवेज परिचालक की कमाई की समीक्षा


हल्द्वानी । उत्तराखंड परिवहन निगम को बस के परिचालक एक दिन में कितनी कमाई करके दे रहे हैं, अब इसकी जांच होगी। बस के शुरुआती स्टेशन से बैठे सवारियों के साथ ही रास्तों से बैठे सवारियों से हुई आय और कुल चले किलोमीटर की जांच की जाएगी। आय में कमी के लिए परिचालक के जिम्मेदार होने पर उस पर कार्रवाई भी होगी। इसके लिए बकायदा निगम मुख्यालय से आदेश भी जारी हो गए हैं। उत्तराखंड परिवहन निगम की प्रदेश के अंदर प्रमुख शहरों के साथ ही दिल्ली, लखनऊ, बरेली, जयपुर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, लुधियाना, जालंधर सहित अन्य राज्यों के प्रमुख शहरों के लिए बसें संचालित होती हैं। निगम की अपनी बसों के साथ ही दिल्ली, देहरादून रूट पर अनुबंधित बसों को चलाया जाता है। मगर सबसे अधिक कमाई वाले इन रूटों में भी सवारियां कम होने और आय घट रही है। दरअसल निगम को कई चालक-परिचालकों के मुख्य रूट से हटकर बाईपास से बसों को ले जाने की शिकायतें मिल रही है, जिससे आय पर भी असर पड़ रहा है। इसलिए अब निगम हफ्ते में 3 दिन कुल चले किलोमीटर और आय की समीक्षा करेगा। सचल दल हर जगह चेकिंग करेगा। इसके साथ ही चालक व परिचालक की काउंसलिंग करने, यात्रियों के साथ अच्छे व्यवहार, आय बढ़ाने की काउंसलिंग करने की भी तैयारी है। हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने अब हर हफ्ते बस से होने वाली आय की समीक्षा की जाएगी। बाईपास से बसें निकालने की भी शिकायतें मिल रहीं थीं। इसलिए अब सचल टीमें रास्ते में बसों के यात्रियों और किलोमीटर की भी जांच करेंगी।

Advertisement