Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

डीएम आशीष पहुँचे आपदा कंट्रोल रूम, सभी तहसीलों/अधिकारियों को दिए ये निर्देश

बागेश्वर । जिले में कल देर शाम से लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए अध्यक्ष आपदा प्रबंधन/जिलाधिकारी आशीष भटगांई आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों से दूरभाष पर बारिश को लेकर अद्यतन जानकारी ली। वर्तमान तक जिले में बारिश से एक आवसीय भवन की छत गिरने की सूचना प्राप्त हुई है। तथा जनहानि और पशु हानि की नुकसान की कोई सूचना नही है। जिलाधिकारी ने आपदा प्रभावित अशोकराम से दूरभाष पर बात की। तथा हर सम्भव मदद का भरोसा दिया।

जिलाधिकारी ने आपदा से निपटने के लिए सभी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही सभी एसडीएम को आपदा घटित होने की सूचना आपदा कंट्रोल रूम में देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सड़क महकमें के सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अवरुद्ध सड़क मार्गों को युद्ध स्तर पर आवगामन के लिए सुचारू करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर और विकास भवन परिसर में खाली दीवारों पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए वाल पेंटिंग कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिले के सभी कार्यालयों में प्लास्टिक और फ्लेक्सी का कतई भी प्रयोग नही करने की सख्त हिदायत दी है।

जिलाधिकारी ने आपदा से निपटने के लिए राहत एवं बचाव कार्य के लिए मॉक ड्रिल कराने के निर्देश जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को दिए। साथ ही सभी अधिकारियों को आईआरएस एप को डाउनलोड करने के निर्देश दिए। ताकि आपदा घटित होने पर अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों और रिपोर्टिंग को लेकर विज्ञ हो सके।

इस दौरान एडीएम एनएस नबियाल, एसडीएम मोनिका,जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

You may have missed

Advertisement