June 3, 2026

बिजली के दामों में कमी जनता की आंखों में धूल झोंकने जैसा : मोर्चा


विकासनग । जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि सरकार ने हिमाच्छादित क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के बिलों (विद्युत टैरिफ) में कुछ कमी करने का फरमान जारी किया है। इसकी सरसरी तौर पर सराहना की जा सकती है। अन्य क्षेत्रों में एक किलोवाट तक के विद्युत संयोजनों पर रियायत की जो बात कही जा रही है, वह जनता के आंखों में धूल झोंकने जैसा है। विकासनगर में पत्रकार वार्ता में नेगी ने कहा कि हैरान करने वाली बात यह है कि सरकार ने एक किलोवाट के विद्युत कनेक्शन छोड़ें ही नहीं हैं। अधिकांश कनेक्शनों को पूर्व में ही एक किलोवाट से बढ़ाकर तीन किलोवाट कर दिया गया था। इस दायरे में नाम मात्र के विद्युत कनेक्शन धारक ही लाभान्वित होंगे। नेगी ने कहा कि प्रतिवर्ष लगभग 15 फीसदी लाइन लॉस में बिजली जाया हो रही है। इसकी कीमत लगभग 1000-1500 करोड़ रुपये है। सरकार को सबसे पहले लॉइन लॉस कम करने की दिशा में ठोस कदम उठाना चाहिए।