Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

गरुड में अचानक हुई बारिश से धान की फसल बर्बाद

बागेश्वर गरुड । गरुड घाटी में जहां आजकल धान की फसल तैयार हैं । वहीँ दूसरी तरफ अचानक इंद्रदेव ने अपनी मेहरबानी कर यहाँ के किसानों को मुसीबत में डाल दिया है। धान के खेत आज पानी से लबालब भर गए है।

कल रातभर जमकर हुई बारिश से धान की खड़ी फसल को तो नुकसान हुआ ही हैं साथ ही जो किसान धान की मड़ाई कर चुके हैं। उनके सामने भी पराली को हुए नुकसान का यक्ष प्रश्न खड़ा हो चुका है। क्योंकि धान की पराली में जब बारिश का पानी पड़ जाता हैं तो वह काला होकर खराब हो जाता हैं। जिसे उनके पालतू जानवर नही खाते हैं।

यही पराली स्थानीय किसानों के जानवरों का सालभर का भोजन होता हैं।

अफसोस कि बात तो यह हैं कि फसल बीमा होने पर भी किसानों को इसका लाभ नही मिल पाता हैं।

यहाँ आपको बताये की गरुड घाटी को धान का कटोरा के नाम से भी जाना जाता हैं। और इस घाटी में 3000 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि में धान की पैदावार की जाती हैं।

Advertisement