Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

कश्मीरी पंडितों को दुबारा कश्मीर में बसाने की मांग को लेकर निकाली रैली 

देहरादून ( आखरीआंख समाचार ) अन्तराष्ट्रीय हिन्दू परिषद-राष्ट्रीय बजरंग दल से जुडे सैकडो कार्यकर्ता शनिवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष अमित तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांधी पार्क में एकत्र हुए। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कश्मीरी हिन्दू के निर्मम नर संहार के विरोध में काला दिवस मनाया। कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35 ए धारा हटाकर कश्मीरी पंडितों को दोबारा कश्मीर में बसाने की मांग की।
कश्मीरी सभा के अध्यक्ष सुरेश कुमार द्वारा कश्मीरी हिन्दुओं की पीडा कार्यकर्ताओं को बताई गई और किस प्रकार कश्मीरी ब्राहमण अपने ही देश मं शरणार्थी जीवन जीने को विवश हुए। उन्होने इस विषय पर केन्द्र सरकार से गंभीरता से संज्ञान लेने एवं और आम चुनाव से पहले अध्यादेश ला अनुच्छेद 370 एवं 35ए को हटाने तथा विस्थापित कश्मीरी पंडितों को पुनः उनकी मातृभूमि पर स्थापित कराने का आहवान किया। कार्यकर्ताओ ने इंदिरा मार्किट, लैंसडौन चैक, बुद्धा चैक, नगर निगम, दून हॉस्पिटल से डीएम कार्यलय तक नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। यहाँ पर कश्मीरी पंडितों को बसाए जाने, धारा 370 व 35 ए को हटाए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से पीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही कश्मीरी पंडितों को वापस नही बसाया गया तो कार्यकर्ता देशव्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से अमित तोमर, सुरेश कुमार धर, अशोक कौल, विजंेन्द्र सिंह नेगी, संजीव कुकरेजा, हरिदत्त कौशिक, चिंकल कौल, गौरव जुनेजा, सुरेन्द्र नौटियाल, मनोज राणा आदि सैकडों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Advertisement