Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

दशहरा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्थान की मांग


अल्मोड़ा ।सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में दशहरा महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए जगह उपलब्ध नहीं हो पा रही है जिस कारण इस बार दशहरा महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के होने में संशय बना हुआ है। दशहरा समिति ने आज उप जिलाधिकारी से मिलकर उनके सामने ये बात रखी। समिति ने कहा कि सरकार द्वारा स्टेडियम का कायाकल्प करवाया गया है इसलिए स्टेडियम में अब इस तरह के कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जा सकते। उन्होंने कहा कि पूर्व में मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि जीआईसी मैदान में सड़क पहुंचाई जाएगी। लेकिन जीआईसी के मैदान तक सड़क पहुंचाने का मामला लगातार ठन्डे बस्ते में हैं। दशहरा समिति ने अवगत कराया कि इस बार पुतला दहन सोबन सिंह जीना परिसर के जन्तु विज्ञान विभाग में होगा। लेकिन संभवतः जगह के अभाव के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रम संचालित नहीं हो पाएंगे। समिति ने मांग की कि जीआईसी मैदान तक सड़क पहुंचाने की कार्यवाही को अमली जामा पहनाया जाए ताकि अगले दशहरे में पुतला दहन और सांस्कृतिक कार्यक्रम इत्यादि जीआईसी मैदान में हो सके। सभी ने कहा कि अल्मोड़ा एक सांस्कृतिक नगर है लेकिन सांस्कृतिक नगरी में ही यदि अल्मोड़ा के विश्व प्रसिद्ध दशहरे के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ही जगह उपलब्ध नहीं होगी तो कैसे हम अपनी संस्कृति को आगे बढ़ा पायेंगे ये सोचनीय विषय है। उपजिलाधिकारी से मुलाकात करने वालों में दशहरा समिति के अध्यक्ष अजीत कार्की, संयोजक किशनलाल, मनोज सनवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह, हरीश कनवाल, मनोज वर्मा, सचिव वैभव पाण्डेय, राजेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष दीप जोशी आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

Advertisement