December 15, 2025

भाकियू टिकैत से जुड़े 500 से अधिक किसानों पर मुकदमा


रुड़की । भारतीय किसान यूनियन टिकैत की ओर से मंगलवार को सड़क जाम कर पंचायत करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें 12 लोगों को नामजद करते हुए करीब 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार को भाकियू के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री, सुक्रमपाल, सुरेन्द्र, सुखपाल सिंह, रामपाल सिंह, उदय, पदम सिंह भाटी समेत 12 नामजद एवं करीब 500 भाकियू कार्यकर्त्ताओं के खिलाफ रुड़की कोतवाली इंस्पेक्टर निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने मुकदमा दर्ज कराया है। किसान नेताओं पर सड़क जाम कर यातायात अवरुद्ध करने का आरोप है।