Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

सोने की कीमतों ने पकड़ी स्पीड, जानें 10 ग्राम का रेट


मुंबई । त्योहारी सीजन शुरू होते ही सोना की कीमतें आसमां छू रही हैं। सोना अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 274 रुपए बढक़र 75,762 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले इसके दाम 75,515 रुपए प्रति दस ग्राम थे। इस हफ्ते मंगलवार को गोल्ड 78,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
वहीं, 99.5 फीसदी शुद्ध सोने की कीमत भी 200 रुपये चढक़र 77,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। चांदी भी 665 रुपये उछलकर 93,165 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मंगलवार को एक किलो चांदी की कीमत 92,500 रुपये प्रति किलोग्राम थी। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 1 अक्टूबर की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 75515 रुपये थी। 3 अक्टूबर को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 75762 रुपये हो गई है। 1 अक्टूबर की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 89400 रुपये थी। 3 अक्टूबर को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 90900 रुपये हो गई है।

You may have missed

Advertisement