March 9, 2026

एन यू जे की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

अल्मोड़ा ( आखरीआंख समाचार )  नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे) की प्रदेश कार्यकारिणी की तिमाही बैठक यहाॅ डीनापानी में आयोजित की गई। जिसमें जिलास्तर पर कार्यकारिणी गठन एवं पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहने का संकल्प लिया गया। बैठक में पत्रकारों की सदस्यता पर चर्चा, अनुशासनहीन, लापरवाह सदस्यों के विरुद्ध कार्यवाही, पदाधिकारियों के दायित्तों एवं निष्क्रीय इकाईयों के पुर्नगठन पर व्यापक परिचर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोचन भट्ट व संचालन महामंत्री सुरेश चंद्र पाठक ने किया। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री राजू पांडे, श्रवण कुमार, सैयद नावेद, दया जोशी, प्रचार मंत्री मदन मोहन पाठक, प्रांतीय सदस्य शिवेद्र गोस्वामी, देवेंद्र बिष्ट, रिजवान अहमद, दरबान सिंह रावत, अखिल जोशी आजाद, पंकज कुमार, गोपाल दत्त गुरुरानी, मोहित अधिकारी, डी.एस. सिजवाली सहित विभिन्न जनपदों के अध्यक्ष, महामंत्री सहित कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहेे।

You may have missed