बागेश्वर में रेल मार्ग निर्माण के लिए समिति का संघर्ष जारी
बागेश्वर । टनकपुर-बागेश्वर रेल निर्माण संघर्ष समिति का संघर्ष जारी है। समिति से जुड़े लोगों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार ने जल्द बजट स्वीकृत कर निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया। रविवार को संघर्ष समिति के अध्यक्ष नीमा दफौटी के नेतृत्व में आंदोलनकारी तहसील परिसर पर एकत्र हुए। उन्होंने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद रेल लाइन की ब्राडगेज सर्वे के लिए 28 करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए। सर्वेक्षण कार्य पूरा होने की जानकारी मिल रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वेक्षण का कार्य पूरा होने की जानकारी सार्वजनिक की है। लेकिन अब तक रेल मार्ग के शिलान्यास का नहीं हो सका है। इस मौके पर हरीश सोनी, अर्जुन देव, गीता रावल, सरस्वती गैलाकोटी, पार्वती पांडे, अजय चंदोला, चंद्रशेखर तिवारी, निर्मला तिवारी, नंदन प्रसाद, गणेश कुमार, हेमलता आदि मौजूद रहे।
