March 7, 2026

सड़क हादसे में तीन युवक घायल


बागेश्वर ।   बागेश्वर-ताकुला मार्ग स्थित पौड़ीधार के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवक घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। उपचार के बाद रुद्राश रावल 17 साल, प्रियांश कुमार 18 साल, मोहित 17 साल घायल हो गए थे। इलाज कर रहीं डॉक्टर उपासना ने बताया की तीनों को हल्की चोट थी। उपचार कर तीनों को घर भेज दिया है।