आकाश सारस्वत को रेडक्रॉस ने किया सम्मानित
बागेश्वर । आकाश सारस्वत जिनके नेतृत्व में बागेश्वर रेडक्रास द्वारा सदस्यता अभियान व अन्य गतिविधियों में सराहनीय कार्य किया। उनके द्वारा किए गए कार्यों के कारण राज्यपाल द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया। राज्यपाल से सम्मानित होने के बाद उनके बागेश्वर पहुंचने पर रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों ने उनको सम्मानित किया। इस दौरान चेयरमैन संजय साह जगाती ने बताया कि सारस्वत द्वारा रेडक्रॉस के लिए बेहतर कार्य किया गया है। उनके कारण ही आज सोसायटी प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ कार्य कर रही है। आज उनको यहां सम्मानित किया गया। इस दौरान वायस चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण, सचिव आलोक पांडे, कोषाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, उमेश जोशी, ललित जोशी, कन्हैया वर्मा, कैलाश चंदोला, वेद प्रकाश पांडेय, कमल कांडपाल आदि मौजूद रहे।
