Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 26, 2026

काशीपुर में स्मार्ट मीटर के विरोध में किसानों ने निकाला जुलूस


काशीपुर ।  भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने स्मार्ट मीटर योजना का विरोध कर नगर में जुलूस निकाला। साथ ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर योजना को रद्द करने और बिजली का बिल पूर्व की भांति दो माह का ही करने की मांग की है। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) के कार्यकर्ता महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र हुए। जहां से वह जुलूस की शक्ल में चीमा चौराहा होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के पेशकार को दिया। इसमें उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर योजना को रद्द किया जाए। साथ ही विद्युत वितरण व उत्पादन के निजीकरण पर रोक लगाई जाए। इसके अलावा उन्होंने मीटर के फिक्स चार्ज व अन्य चार्ज बंद करने व विद्युत बिल पूर्व की भांति ही दो माह में आने की मांग की। यहां अवतार सिंह, कुलवंत सिंह, जगतार सिंह, संदीप सहगल, हरप्रीत सिंह, जगप्रीत सिंह समेत अन्य किसान मौजूद रहे।

Advertisement