Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 2, 2026

डेड लाइन खत्म के बाद भी नहीं भर पाए अल्मोड़ा नगर की सड़कों के गड्ढे


अल्मोड़ा । सीएम धामी ने प्रदेश की सड़कों को 15 अक्तूबर तक गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए थे। लेकिन 15 अक्तूबर की तारीख बीत जाने के बाद भी नगर की सड़कों पर गड्ढे हैं। अल्मोड़ा नगर में कई जगह अभी तक गड्ढे नहीं भरे गए हैं। नगर की एनटीडी जेल रोड पर अभी तक गड्ढे नहीं भरे गए हैं। यह सड़क एक तो वैसे ही संकरी है ऊपर से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं जो दुर्घटना को न्यौता दे रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सिर्फ कुर्सी गरम कर रहे हैं उन्हें जनता की दिक्कतों से कुछ लेना देना नहीं। कमोबेश यही हाल नगर की जाखनदेवी माल रोड पर है जहाँ सड़क पर डामरीकरण के बाद दो माह के भीतर सड़क पर गड्ढे पड़ने लग गए और गड्ढे 04 माह बीतने के बाद भी नहीं भरे गए। नए डामर के ऐसे हालात होने के बावजूद ना तो सड़क के डामरीकरण की गुणवत्ता की जांच की गई और ना जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी या ठेकेदार पर कोई कार्यवाही की गई। नेता, जनप्रतिनिधि एक दिन के लिए धरने पर तो बैठ जाते हैं और आश्वासन पर उठ जाते हैं लेकिन आगे क्या हुआ और क्या हालात हैं यह जानने की कोई जहमत नहीं उठाता। अधिकारी एक दूसरे पर जिम्मेदारी थोपते हैं लेकिन समाधान कोई नहीं ढूंढता। हालात कहते हैं कि मुख्यमंत्री के गड्ढामुक्त सड़कों के निर्देशों का अल्मोड़ा के विभागों के अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पड़ता।

Advertisement