Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

उत्तरकाशी में आठ नामजद सहित 200 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


उत्तरकाशी । उत्तरकाशी में बीते गुरुवार को हिंदू जनाक्रोश महारैली के दौरान पुलिस पर पथराव, सुरक्षाकर्मियों से धक्का मुक्की और दुकानों में तोड़फोड़ कर लोक शांति भंग के आरोप में कोतवाली में आठ नामजद समेत 200 लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उपद्रवियों पर एसएचओ कोतवाली अमरजीत सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने सुरक्षा में तैनात कर्मियों से गाली गलौच, धक्का मुक्की कर अभद्रता करने, चोट पहुंचाने, पुलिस बैरियर, रस्सा क्षतिग्रस्त करने, धार्मिक भावना भड़काने, सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाने, बाजार की दुकानों में तोड़फोड़ कर लोक शांति व्यवस्था भंग करने आदि के आरोप में नामजद जितेंद्र चौहान, सोनू नेगी, सूरज डबराल, कुलवीर राणा, सुशील शर्मा, गौतम रावत, आलोक रावत, सचेंद्र परमार सहित 200 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।

Advertisement