Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

यहाँ ओवर रेट में शराब बिकती मिली,सेल्समैन की आईडी नही कैमरे बंद


चमोली ।  उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडे ने शनिवार को नंदप्रयाग स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में शराब की बोतल प्रिंट रेट से अधिक दाम पर बेची जा रही थी। शराब की दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा भी बंद मिला। स्कैन मशीन पर भी शराब बिक्री की रिपोर्ट में अनियमितता पाई गई। दुकान में काम करने वाले किसी भी सेल्समेन के पास आईडी नहीं मिली। स्थानीय लोगों से पूछताछ पर भी ओवर रेट पर शराब ब्रिकी की शिकायत मिली। उप जिलाधिकारी ने निरीक्षण के बाद रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेज दी है।

Advertisement