Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

बागेश्वर पुलिस लाईन में हुआ शुक्रवार की परेड का आयोजन

एसपी ने पुलिस बल के साथ दौड़ कर दिया अच्छी फिटनेस सबूत

   बागेश्वर । आज चन्द्रशेखर घोडके पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाईन बागेश्वर के परेड ग्राउंड में पुलिस बल में एकरुपता एवं अनुशासन लाने और पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रुप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिये शुक्रवार की परेड का आयोजन किया ।

एसपी ने सीओ बागेश्वर श्री अंकित कंडारी की उपस्थिति में सर्वप्रथम बारीकी से परेड का निरीक्षण किया गया, तत्पश्चात पुलिस बल के साथ स्वयं भी दौड़ लगाकर अच्छी फिटनेस के लिये प्रेरित किया । परेड के दौरान दौड़, ड्रिल, शस्त्राभ्यास, स्क्वाड ड्रिल एवं असलों को खोलने, जोडने का अभ्यास कराया गया।

तत्पश्चात क्वाटर गार्द का निरीक्षण करते हुए परिवहन शाखा/वाहनों का निरीक्षण किया गया जिसमें वाहनों की उचित समय पर सर्विसिंग व सही रख-रखाव हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देशित दिये गये। इसी क्रम में लाईन परिसर की साफ-सफाई आदि को चैक किया गया ।

  
Advertisement