September 29, 2026

यहाँ बिक रहा 600 रुपये किलो लहसुन, सब्जियों के दाम छू रहे आसमान


चमोली ।  आजकल मटर, गोभी, गाजर का मौसम है। लेकिन गोपेश्वर में इस मौसम में भी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। मटर 170 रुपये प्रति किलो बिक रही है। फूल गोभी और गाजर 50 रुपये प्रति किलो तक मिल रही है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि शादी के इस मौसम में सब्जियों की अधिक खपत के कारण सब्जियों के दाम बढ़ कर मंडियों से आ रहे हैं। लहसुन पहली बार 600 रूपये किलो और कहीं कहीं पर इससे और अधिक मंहगे दाम पर बिक रही है। जाड़े के इस मौसम में स्थानीय स्तर पर कर जोशीमठ के बड़ागांव और अन्य इलाकों में मटर की खूब खेती है। पर इस वक्त स्थानीय मटर बाजार में नहीं आने से मटर मंहगी है। टमाटर की कीमत कुछ नियंत्रण में है बाजार में टमाटर लगभग 50 रुपये किलो बिक रही है।

You may have missed