Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

प्रीपेड मीटर योजना के विरोध में उतरे कांग्रेसी


विकासनगर ।  विकासनगर में बिजली के प्रीपेड मीटर लगाने का कांग्रेसियों ने विरोध किया है। विरोध में कांग्रेसियों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि जनता को सुविधा पहुंचाने की बजाय सरकार गुजरात की कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए यह योजना ला रही है। शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं निवर्तमान सभासद शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में ईई कार्यालय पहुंचे कांग्रेसियों ने कहा कि बिजली के प्रीपेड मीटर लगाने की योजना लोगों के उत्पीड़न करने के उद्देश्य से लाई जा रही है। कहा कि सरकार का काम लोगों को सुख-सुविधा देने का है, न कि उत्पीड़न करने का। कहा कि जनता पहले ही मंहगाई और बेरोजगारी से परेशान है। वहीं दूसरी और सरकार लोगों के हित साधने के बजाय गुजरात की एक कंपनी को लाभ पहुंचाने की कोशिश कर रही है। इसे कांग्रेस किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगी। कहा कि प्रीपेड मीटर लगने के बाद गरीब लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी। जो लोग अपना बिल दो-चार महीने में भरते हैं, उन्हें बिल न चुकाने पर अंधेरे में रहना पड़ेगा। पहले ही मीटरों में अनियमितताओं से उपभोक्ता परेशान है। इसके बाद और परेशानी उठानी पड़ेगी। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने चेतावनी दी कि यदि योजना को निरस्त नहीं किया गया तो कांग्रेस जनआंदोलन करेगी।

You may have missed

Advertisement