Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

मेडिकल कालेज में मृतक का शव ले जाने को नहीं मिली एम्बुलेंस


अल्मोड़ा ।  काफलीगैर निवासी एक व्यक्ति की ईलाज के दौरान मंगलवार प्रातः अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में मृत्यु हो गई। मृतक के साथ केवल उनकी पुत्री थी। मृतक की पारिवारिक आर्थिक स्थिति बेहद खराब होने के चलते मृतक की पुत्री के पास मृतक का शरीर अपने घर काफलीगैर ले जाने तक की व्यवस्था नहीं थी। सूचना मिलने पर भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू को मिलने पर वह तुरन्त मेडिकल कालेज अल्मोड़ा पहुंचे तथा मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ सामंजस्य स्थापित कर मृतक का शरीर उनके घर काफलीगैर पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था के प्रयास किए। भाजपा नगर अध्यक्ष ने मेडिकल कॉलेज में एम्बुलेंस उपलब्ध ना होने की सूचना देहरादून स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी तथा इस पर रोष प्रकट किया। इस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरकारी एम्बुलेंस मेडिकल कालेज भिजवाई गई जिसके जरिए मृतक का शरीर उनके घर काफलीगैर भेजा गया। लेकिन यहां पर गौर करने वाली बात यह है कि सरकारी अस्पतालों में ऐसी कोई स्थाई व्यवस्था नहीं है जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसके मृत शरीर को उसके परिजन घर ले जा सके। हालांकि मंगलवार को सामने आए मामले में चार घंटे बाद भाजपा नगर अध्यक्ष के प्रयासों से मृतक के शरीर को उनके घर भेजा जा सका। लेकिन सभी मामलों में ऐसा संभव नहीं हो पाता। अमित साह ने कहा कि आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए एम्बुलेंस या वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित करने को इस मामले को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

You may have missed

Advertisement