Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

गरुड के बुजुर्ग की जहर गटकने से अल्मोड़े में मौत


अल्मोड़ा ।  सोमवार देर सायं पारिवारिक कलह के चलते एक बुजुर्ग ने जहर का सेवन कर लिया। जिसे परिजन बागेश्वर जिला अस्पताल ले गए, चिकित्सकों ने मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए अल्मोड़ा बेस चिकित्सालय को रिफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसने मंगलवार को दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गनीगांव, सलानी गरुड़ निवासी चंदन सिंह रावल पुत्र पुष्कर सिंह रावल (62 वर्ष) सोमवार देर सायं किसी काम से गरुड़ बाजार गया हुआ था। बताया जा रहा है कि घर वापस लौटने पर परिवार में ही विवाद हो गया। जिसके चलते उसने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे परिजन बागेश्वर जिला चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए अल्मोड़ा बेस चिकित्सालय को रेफर कर दिया, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

You may have missed

Advertisement