Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

हूटर का शोर मचाने वाले वाहन चालक पर कार्यवाही, वाहन सीज


अल्मोड़ा ।  जनपद पुलिस की थाना भतरौजखान टीम ने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चलाते हुए हूटर का शोर मचाने वाले चालक के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए मौके पर ही हूटर उतरवाकर वाहन सीज किया है। दरअसल एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के जनपद पुलिस को निर्देश दिये गये है। शुक्रवार को थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार द्वारा पुलिस बल के साथ भतरौजखान क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक वाहन संख्या- यूपी 14-एफवाई -5581 स्कॉर्पियो में सवार युवकों द्वारा तेज रफ्तार में कार चलाकर हूटर बजाते हुए हुड़दंग मचाया जा रहा था, थानाध्यक्ष द्वारा चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए मौके पर ही वाहन में लगे अनाधिकृत हूटर को निकलवाकर वाहन को सीज किया गया।

You may have missed

Advertisement