Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

बागेश्वर में कालेज से पेपर देकर लौट रहे 2 स्कूटी सवार छात्र घायल,जिला अस्पताल भर्ती


बागेश्वर ।  स्कूटी से लौट रहे छात्र ट्रक से पीछे से टकरा गए। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक का पैर फ्रैक्चर तथा दूसरे का घुटने में चोट है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। शुक्रवार को काफलीखेत निवासी 20 वर्षीय करन कुमार पुत्र ललित कुमार स्कूटी चला रहा था। उसके पीछे मजियाखेत निवासी 21 वर्षीय विनोद पाठक पुत्र भास्करानंद पाठक बैठा हुआ था। वह आरे-द्यांगण बाइपास से स्कूटी नंबर यूके-02ए, 8508 से घर जा रहे थे। खड़िया से लदा ट्रक यूके04.सीबी-0700 को ओवर टेक कर रहे थे। जोगियाणीरौ के समीप एकाएक स्कूटी अनियंत्रित हो गई। ट्रक के पीछे के टायर से टकरा गई। घटना में दोनों गंभीर रूप से चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को बुलाया। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कोतवाल केएस नेगी भी दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने कहा कि कालेज से पेपर देकर लौट रहे छात्र सीधे घर जाने के बजाए दूसरे रूट से होकर निकल रहे थे। ट्रक को कब्जे में लिया गया है। घटना की सभी कोणों से जांच की जा रही है। इधर, डा. उपासना ने कहा कि पैर में गंभीर चोट है। हड्डी रोग चिकित्सक की निगरानी में उपचार चल रहा है।

You may have missed

Advertisement