September 21, 2024

महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री ने पुलिस लाईन में किया प्रतिभाग

 

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) 70वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), महिला कल्याण एवं बाल विकास, पशुपालन, मत्स्य विकास रेखा आर्या ने पुलिस लार्इन में आयोजित परेड कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मा0प्र्रभारी मंत्री द्वारा झण्डा रोहण कर परेड की सलामी ली गयी एवं परेड का निरीक्षण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 57 पुलिस कर्मियों को महामहीम राज्यपाल द्वारा देहरादून के परेड ग्राउण्ड में सम्मानित किया जा रहा है जिसमें जनपद बागेश्वर के 03 पुलिस कर्मी सम्मलित है, जिसमें पुलिस उपाधीक्षक महेश जोशी, ललित मोहन भट्ट एवं प्यारे लाल को उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
परेड समारोह के उपरान्त मा0 प्रभारी मंत्री रेखा आर्या द्वारा नुमार्इशखेत में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मा0 मंत्री द्वारा झण्डा रोहण किया गया तथा उपस्थित सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधार्इ देते हुए गणतंत्र एवं राष्ट्र प्रति निष्ठा की शपथ दिलार्इ। गणतंत्र दिवस पूरे भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ था, जिसमें संविधान निर्माता बाबा साहेब द्वारा सभी वर्गों के हित के लिए कार्य करते हुए संविधान का निर्माण किया है। भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है जिसमें न केवल राज्य बल्कि नागरिकों एवं व्यक्तियों के भी अधिकारों एवं कर्तव्यों का उल्लेख किया है जिसपर हम सभी भारतवासियों को गर्व होने चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान प्रत्येक नागरिक को यह स्वतंत्रता देते है कि वह बिना किसी दबवा एवं हस्त़क्षेप के अपने मताधिकार का प्रयोग करें एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए एक मजबूत सरकार का चयन करें। उन्होंने कहा कि यह हमारा संविधान ही है जो हमें वाक एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देता है और यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक भारतीय एक गरीमा पूर्ण जीवन जी सके। संविधान के इन्ही आदर्शों को वास्तविक धरातल पर उतारने के लिए वर्तमान सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद करते हए कहा कि भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव जैसे वीरों की सहादत से ही आज हम इस स्वतंत्र भारत में एक मजबूत लोकतंत्र का निर्माण कर सके है। उन्होंने जिलाधिकारी को विगत दिनों आयोजित हुए उत्तरायणी मेले के सफल संचालन हेतु भी बधार्इ दी। और साथ ही यह आशा भी की जिला प्रशासन अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करना चाहिए जिसके लिए सभी लोगों की सहभागिता की आवश्यकता है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी रंजना राजगुरू द्वारा उपस्थित प्रभारी मंत्री का जनपद में आगमन हेतु उनका आभार व्यक्त किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि गणतंत्र की जो शपथ हम सभी ने ली है उसे वास्तविक जीवन में अवश्य उतारा जाय उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान भारतीय समाज के स्वस्थ संचालन हेतु एक मजबूत व्यवस्था का निर्माण करता है जिसमें समाज के सभी वगोर्ं की सहभागिता सुनिश्चित की गयी है। भारतीय संविधान इस बात का भी उपबंध करता है कि समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्गों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु विशेष प्रयास किये जाय। जिसके लिए सभी व्यक्ति अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करें यही राष्ट्र के प्रति हमारी निष्ठा एवं देशभक्ति को प्रकट करता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि हमें संविधान के प्रति सच्ची श्रृद्धा एवं निष्ठा रखनी चाहिए। उन्होंने जनपद के समस्त अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से रोकने के लिए हम सभी को एकजूट होकर कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर मा0 प्रभारी मंत्री एवं जिलाधिकारी रंजना राजगुरू द्वारा विगत दिनों वास्ती गॉव के विवाह समारोह में बीमार हुए व्यक्तियों के उपचार हेतु सराहनीय कार्य करने के लिए डॉ0 सिद्धार्थ पाटनी एवं विक्रम वर्मा को सम्मानित किया गया तथा स्वतंत्रा संग्राम सैनानी स्व0 श्री लक्ष्मण सिंह धपोला की पत्नी श्रीमती भगवती देवी को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच रस्साकस्सी का आयोजिन किया गया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी दक्षता दिखाते हुए विजय प्राप्त की।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद टम्टा, ब्लाक प्रमुख कपकोट मनोहर राम, अध्यक्ष व्यापार मंडल बागेश्वर हरीश सोनी, पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका गीता रावल, दलीप खेतवाल, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी एस.एस.एस.पांगती, अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, उप जिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, अधि0अधि0नगरपालिका राजदेव जायसी, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा सहित सभासद एवं जनसामान्य उपस्थित रहे।