Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

जिलाधिकारी ने लगाया बागनाथ में खिचडी का भोग

 

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिलाधिकारी रंजना राजगुरू एवं पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह द्वारा बागनाथ मंदिर में मंदिर समिति द्वारा आयोजित माघी खिचड़ी कार्यक्रम में प्रतिभाग कर मंदिर समिति द्वारा बनार्इ गयी खिचड़ी को आम जन सामान्य के साथ प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। मंदिर समिति ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक का मंदिर में आगमन पर आभार व्यक्ति किया। मुख्य पुजारी द्वारा उत्तरायणी मेले के दौरान मंदिर में की गयी आलादर्जे की व्यवस्थाओं हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का धन्यवाद प्रकट किया गया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के प्रयासों से ही मंदिर व्यवस्थाओं का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है जिसके लिए जनपद की जिलाधिकारी रंजना राजगुरू विशेष रूप से धन्यवाद के पात्र है।
जिलाधिकारी ने मंदिर समिति द्वारा आयोजित माघी खिचड़ी जैसे कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से समाज के सभी वर्ग एक साथ एक मंच पर एकत्र होते है एवं आपसी द्वेश को भूलकर प्रसपर प्रेम व सदभावना से प्रसाद ग्रहण करते है।
इस अवसर पर मुख्य पुजारी नन्दन सिंह रावल, अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोलय, उप जिलाधिकारी राकेश चन्द्र तिवारी, जिला विकास अधिकारी के.एन.तिवारी, परियोजना निदेशक शिल्पी पन्त, जिला पंचायत राज अधिकारी पूनम पाठक, बाल विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद बिष्ट, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 उदय शंकर आदि मौजूद थे।

Advertisement