June 17, 2026

किसानों का बड़ा ऐलान, कल के लिए तैयार की रणनीति…पंधेर बोले- केंद्र के खिलाफ हमारा आंदोलन


अंबाला । किसानों ने आज शम्भू मोर्चे पर प्रेसवार्ता कर कल दिल्ली कूच की अगली रणनीति का एलान किया और बताया कि 16 के करीब कल किसान घायल हुए हैं। जिनमे से 3-4 किसानों की हालत चिंताजनक है बाकि घायलों को आज छुट्टी मिल जाएगी। किसानों ने कहा कल फिर 101 किसानों का जत्था दिल्ली कूच करेगा और बीते कल से भी ज्यादा अनुशासन के साथ वे दिल्ली कूच करेंगे। किसान नेताओं ने कहा सरकार ने बातचीत अभी तक नही की इसलिए कल फिर वे आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा सरकार ने सिर्फ एमएसपी  का एलान किया है  लेकिन एमएसपी  दी नही है।
मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सैनी ने बयान  दिया कि पंजाब के मुख्यमंत्री को किसानों से बात करनी चाहिए। इस पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा उनका आंदोलन पंजाब या हरियाणा नही केंद्र के खिलाफ है। इनके केंद्रीय राज्य कृषि मंत्री अलग बयान देते हैं अनिल विज बोलते है किसान जैसे जाएंगे वैसे स्वागत होगा। इन सब नेताओ के ब्यान अलग अलग है।