Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

सिंचाई विभाग के नए अधिशासी अभियंता बने विजेंद्र कुमार


नैनीताल ।  सिंचाई विभाग के नए अधिशासी अभियंता विजेंद्र कुमार ने गुरुवार को अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विभागीय कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। विजेंद्र कुमार इससे पूर्व पीएमजीएसवाई बागेश्वर में अधिशासी अभियंता के पद पर कार्यरत थे।पद ग्रहण के बाद विजेंद्र कुमार ने विभागीय कार्यों के संचालन को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी कोशिश होगी कि सभी चल रही योजनाओं को तेजी से पूरा किया जाए और विभाग के कार्यों को और अधिक प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाया जाए। साथ ही, उन्होंने कहा कि हर योजना को समय पर और गुणवत्तापूर्वक पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

Advertisement