June 29, 2026

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में किया धरना प्रदर्शन


रुद्रपुर ।  कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व उनके पति के विरुद्ध करीब ढाई वर्ष पहले पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के अभद्र टिप्पणी का आडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने पर आक्रोशित महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए ठुकराल से उनसे माफी मांगने की मांग की।कहा कि मामले को प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा। कांग्रेस महिला मोर्चा ने ठुकराल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर एक आडियो प्रसारित हो रहा है। जिसमें पूर्व विधायक ठुकराल कांग्रेस की एक वरिष्ठ नेता व उनके पति के विरुद्ध अमयांदित बयान देकर छवि को धूमिल कर रहे हैं। पूर्व विधायक पहले भी महिलाओं को अपमानित करते रहे हैं। हमेशा अमयांदित भाषा का प्रयोग किया है, लेकिन महिलाएं चुप नहीं बैठेंगी और विरोध किया जाएगा। महिला कांग्रेस पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा भावुक हो उठी। उनके आंखों से आंशू झलक आये। उन्होंने कहा कि ठुकराल की मां एक ओर अनिल शर्मा को बड़ा बेटा कहती हैं, वहीं उनका बेटा ठुकराल महिलाओं का चरित्र हनन करते हैं और उनके पति अनिल शर्मा पर अभद्र टिप्पणी करते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं का चरित्र हनन करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, अनिल शर्मा, संजीव रस्तोगी, सतीश कुमार, दिनेश कुमार, दूधिया बाबा मंदिर के महंत स्वामी शिवानंद महाराज, प्रेमा भट्ट, सुनीता आर्या, सौरभ चिलाना, योगेश चौहान, सुभाष दिवाकर राजेश सिंह पूर्व दर्जा राज्य मंत्री विमला सांगुड़ी, हल्द्वानी की निवर्तमान पार्षद एवं यूथ कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष राधा आर्या, प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस सुनीता कश्यप, ममता रानी, मोनिका ढाली, पूर्व पार्षद मोहन खेड़ा आदि महिलाएं शामिल रहीं।

You may have missed