Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

पूर्व प्रधानमंत्री को जिले में दी भावभीनी श्रद्धांजलि


बागेश्वर ।  पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस ने शोक सभा आयोजित की। उन्हें भावभनी श्रद्धांजलि अपिर्त की। कहा कि उनकी मृत्यु से उन्हें दुख है। उनके राजनीतिक जीवन में उन्हें भारत के आर्थिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में याद किया जाता रहेगा। देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कांग्रेसियों ने कहा कि पूर्व पीएम डा. सिंह का राजनीतिक जीवन 1985 में शुरू हुआ। उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के शासनकाल में भारतीय योजना आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्हें 1991 में पीवी नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में वित्त मंत्री बनाया गया था। कांग्रेसियों ने कहा कि उनका प्रधानमंत्री के तौर पर राजनीतिक जीवन 2004 में शुरू हुआ। उन्होंने लगातार दूसरी बार 2009 में कांग्रेस की सरकार स्थापित की। देश में दो बार प्रधानमंत्री का कार्यकाल पूर्ण किया। डा. सिंह के राजनीतिक जीवन में कई उपलब्धियां हैं। जिनमें भारत की अर्थव्यवस्था को सुधारने, विदेशी निवेश को बढ़ावा देने, गरीबी उन्मूलन के लिए कार्यक्रमों को लागू करना शामिल है। कांग्रेसियों ने उनकी निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि तथा श्रद्धासुमन अर्पित किए। कहा कि उनके योगदान को जीवनकाल भर याद किया जाता रहेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, ललित फर्स्वाण, लोकमणि पाठक, गीता रावल, कवि जोशी, ललित गिरी गोस्वामी, सुनील पांडे आदि उपस्थित थे। उधर कांडा कपकोट व गरुड़ में भी कार्यक्रम आयेाजित हुए।

Advertisement