बागेश्वर में नववर्ष पर भीषण दुर्घटना, 3 की मौत एक लापता
बागेश्वर । जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि तहसील कपकोट से प्राप्त जानकारी अनुसार बदियाकोट से सोराग की तरफ एक ऑल्टो कार संख्या UK 02 TA 2676 सायं 5:30 बजे आ रहीं थीं l
ग्राम तीख के समीप पिंडर नदी में खाई की तरफ खडड की ओर अनियन्त्रित हो कर गिर गयी है l वाहन में 4 लोग सवार थे l
सूचना मिलने पर मौके के लिए पुलिस व एसडीआरएफ की टीम निकल चुकी है l
प्रारंभिक सूचना के अनुसार घटना में 3 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और
एक महिला की खोज बीन जारी हैं।
सूत्रों के अनुसार कार में ये चार लोग बताये जा रहे हैं ।
- सुन्दर सिंह ऐठानी(चालक)
- मुन्ना शाही
- नीलम
- पूनम पांडे
समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना की विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही हैं।
