Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

बागेश्वर के गांवों को नए साल में मिली सौगात,21 नए टावर बोले हैल्लो

बागेश्वर । संचार सुविधा से विहीन जिले के दूरस्थ गांवों के लिए अच्छी खबर है। अब दूरस्थ गांवों में बीएसएनएल की 4 जी सुविधा मिल सकेगी। एक ओर जहां मोबाइल एवं इंटरनेट जीवन का हिस्सा बन चुका है, वहीं जनपद के कई गांवों में सिग्नल न होने के कारण मोबाइल पर बात नहीं हो पाती थी। इन क्षेत्रों को संचार सुविधा से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन एवं विधायक के प्रयासों से बीएसएनएल की ओर से दूरस्थ क्षेत्रों में 48 नए टॉवर लगाए जाने का कार्य गतिमान है। जिसमें से आज 21 टावरों का कार्य पूर्ण हो गया है। पन्द्रहपाली, कपूरी, देवलविछराल, लाथी, भनार, मलखाडूगरचा, पुड़कुनी, किरौली, बदियाकोट, खरकनातोली, सुंदिल, गापानी, कोटभनार (धारी मध्या) जलमानी व गरवासिरमोली आदि 21 जगहों के टॉवरों को निर्माण पूर्ण होकर गुरूवार को लोकार्पण किया गया।

गुरूवार को कलेक्ट्रेट में विधायक सुरेश गढ़िया व जिलाधिकारी आशीष भटगांई द्वारा संचार विहीन गांवों के लिए 21 नए टॉवरों का विधिवत वर्चुअल लोकार्पण किया गया। इस दौरान विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता की काफी लंबे समय से नेटवर्क कनेक्टिविटी को जोड़ने की मांग थी,जिसे आज पूरी कर ली गई है नये वर्ष में क्षेत्र की जनता को यह बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्रीय जनता की इस मांग को पूरी होने पर आज काफी खुशी हो रही है। नेटवर्क स्थापित होने से डिजिटल इंडिया का लाभ क्षेत्र की जनता को मिल सकेगा। वहीं जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्र के संचार विहीन गांवों के लिए नए बीएसएनएल टॉवरों का निर्माण कार्य गतिमान है। वर्तमान तक 21 टॉवरों का संचालन कर लोगों के लिए 4 जी सुविधा सुचारू कर दी गयी है। उन्होंने बीएसएनएल के अधिकारियों को शेष टॉवरों का कार्य एक माह के भीतर पूर्ण कर क्षेत्रीय जनता को संचार सुविधा का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। तथा टॉवरों में आने वाली तकनीकि समस्याओं को भी यथा समय दूर करने के निर्देश दिए। 

इस दौरान बीएसएनएल के क्षेत्रीय अधिकारी आशीष निगम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

You may have missed

Advertisement