March 8, 2026

बागेश्वर पुलिस ने किया वांरटी को गिरफ्तार


बागेश्वर । श्री चंदशेखर घोडके(IPS), पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में सम्बन्धित वारंटी अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।
दिये गये निर्देशों के क्रम में CO महोदय बागेश्वर श्री अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में थाना कपकोट पुलिस द्वारा काफी समय से फरार चल रहे व माननीय न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे वारंटी अभियुक्त उच्छप सिंह तड़ागी पुत्र गुमान सिंह, निवासी- पुड़कुनी , थाना कपकोट जनपद बागेश्वर, उम्र- 50 वर्ष, संबंधित फौ0 संख्या 1211/2019 धारा 420,467,468,471, 120B ipc (जो अपने घर पुड़कुनी में ना रहकर बागेश्वर रह रहा था) को दिनांक 01/01/2025 की सांय को बागेश्वर से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय बागेश्वर के समक्ष पेश किया जा रहा है।