March 7, 2026

अपडेट : बागेश्वर में खाई में गिरी अल्टो कार में सवार चारों व्यक्तियों के शवों का पुलिस ने किया रेस्क्यू

बागेश्वर । कल कपकोट पुलिस /फायर स्टेशन/ SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि बदियाकोट के पास एक गाड़ी आल्टो गहरी खाई में गिर गई है जिसमें सवार व्यक्तियों के बारे में पता नही चल पा रहा है।
सूचना प्राप्त होते ही फायर रेस्क्यू टीम, SDRF व थाना कपकोट पुलिस टीम द्वारा मौके पर घटना स्थल पहुच कर रेस्क्यू अभियान चलाकर पिंडर नदी के ऊपर चट्टान में फंसी 3 बॉडी को रोप स्ट्रेचर के सहारे से कड़ी मशक्कत कर रात को खाई से बाहर निकाल लिया गया था, जिसमें से एक व्यक्ति नहीं मिल पाया था।

आज दिनांक -02/01/2025 को पुनः सर्च अभियान चलाकर उक्त व्यक्ति के शव को पिंडर नदी के किनारे से रेस्क्यू कर टीम द्वारा स्ट्रेचर में बांधकर 250 मीटर ऊपर रोड पर लाया गया, जिसमें PM सम्बन्धी अग्रिम कार्यवाही जारी है।