गरुड के रतिसेरा में आग से घास के लुटे खाक
बागेश्वर गरुड । प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री पुष्कर सिंह पुत्र श्री खीम सिंह ग्राम मजकोट तोक रतिसेरा निवासी के मकान के पीछे अचानक नववर्ष पर अचानक से आग लग गई ।
जिससे पीड़ित के 7 से 8 घास के लूटे और इकट्ठा पीरूल जल कर खाक हो गया । जबतक पीड़ित को आग का पता च पाता तब तक आग की चपेट में पूरे घास के लूटे और इकट्ठा पीरूल आ गया
सारे गांव वालों के इक्कठा होकर आग बुझाने की कोशिश की गई फिर भी आग अत्यधिक तेज और सूखा घास और पीरुल होने के कारण आग पर काबू नहीं पा सके । जिससे पीड़ित का काफी नुकसान हो गया।
ब्लॉक प्रभारी देवभूमि जनसेवा संस्था बागेश्वर प्रकाश गोस्वामी ने आपदा प्रबंधन अधिकारी से आग्रह करते हुए कहा है कि पीड़ित को उचित मुआवजा दिया जाए ।
