Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 14, 2026

बेटी की जानकारी देने पर मांगी बीस लाख की रंगदारी


हरिद्वार ।  लापता युवती की सटीक जानकारी देने की एवज में पिता से बीस लाख की रंगदारी देने की मांग की जा रही है। कोर्ट के आदेश पर पीड़ित पिता ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा दर्ज कराया है। शहर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में शिवकुमार पुत्र रामगोपाल निवासी ब्रह्मपुरी ने बताया कि बताया कि उसकी पुत्री साक्षी (29 वर्ष) सितंबर माह से लापता है। उसकी बेटी अपना लेपटॉप ठीक कराने की बात कहकर घर से गई थी लेकिन वापस लौटकर नहीं आई। नाते रिश्तेदारों से लेकर आस पास के क्षेत्र में बेटी को काफी खोजा था लेकिन उसका अता पता नहीं चल सका था। इस संबंध में पुलिस को भी जानकारी दी गई थी

You may have missed

Advertisement