March 5, 2026

बागेश्वर पुलिस ने पकड़ी 36 बोतल अंग्रेजी शराब 1 गिरफ्तार


बागेश्वर ।निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने चेकिंग तेज कर दी है। इस अभियान दौरान कोतवाली पुलिस ने आरे-द्यांगण बायपास में 20 साल के विशाल कुमार पुत्र तेजपाल बोहाला निवासी को 36 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।