March 5, 2026

अच्छी फिटनेस के लिए नियमित दौंड़े पुलिस के जवान: एसपी


बागेश्वर ।पुलिस लाइन पर परेड आयोजित हुई। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने कहा कि जवानों को शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ्य तथा फिट रहना है। उन्होंने अच्छी फिटनेस के लिए प्रतिदिन दौड़ने को प्रेरित किया। परेड ग्राउंड में पुलिस बल में एकरूपता एवं अनुशासन लाने तथा शारीरिक व मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए परेड हुई। 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस परेड के लिए पूर्वाभ्यास किया। पुलिस अधीक्षक ने क्वाटर गार्द, परिवहन, शाखा, वाहनों का निरीक्षण भी किया। वाहनों की उचित समय पर सर्विसिंग के निर्देश दिए। लाइन परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी आदि उपस्थित थे।