Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

पूर्व सीएम कोश्यारी का गांव जुड़ेगा सड़क मार्ग से


बागेश्वर ।  पूर्व सीएम व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का गांव अब सड़क मार्ग से जुड जाएगा। गांव को जोड़ने के लिए पांच करोड़ की लागनत से खेमिला-कनौली मोटर मार्ग पर स्टील गार्डर पुल बनेगा। इसके लिए सरकार से वित्तीय तथा प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। मालूम हो कि कोश्यारी का गांव नामतीचेटाबगड़ बारिश के दिनों में अलग-थलग पड़ जाता है। इस बार की बारिश में गांव में रसोई गैस की आपूर्ति भी पिथौरागढ़ जिले से करानी पड़ी। नदी के कटाव से सड़ बह गई थी। अब राज्य योजना के तहत फल्यांटी-नामतीचेटाबगड़ मोटर मार्ग के किमी छह से खेमिला-कनौली मोटर मार्ग के किमी एक में 60 मीटर स्पान का स्टील गार्डर पुल बनेगा। पांच करोड़ 91 लाख 84 हजार की लागत से यह पुल बनेगा। कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया ने बताया कि पुल के लिए प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इस इसका निर्माण किया जाएगा।

Advertisement