बागेश्वर की भावना वॉलीबाल नेशनल गेम्स में चयनित
बागेश्वर । खेल में बागेश्वर की बेटियां लगातार अपना लोहा मनवा रही हैं। ताइक्वांडो, बैडमिंटन, हैंडबॉल के बाद अब वॉलीबाल में बागेश्वर की बेटी अपना लोहा मनवाएगी। उसका वॉलीबॉल नेशनल गेम के लिए चयन हुआ है। 14 फरवरी तक उत्तराखंड में आयोजित नेशनल गेम्स में वह भाग लेगी। वॉलीबॉल कोच मनमोहन परिहार ने बताया कि बागेश्वर के भनार गांव निवासी भावना कोरंगा होमगार्ड में तैनात है। वह वॉलीबाल की बेहतरीन खिलाड़ी है। उनका चयन नेशनल वॉलीबॉल गेम्स के लिए हुआ है। इस वक्त वह रुद्रपुर के स्टेडियम में चल रहे कैंप में अभ्यास कर रही हैं। 14 फरवरी तक उत्तराखंड में होने वाली प्रतियोगिता में वह भाग लेंगी। उनके चयन पर नवल किशोर जोशी ने खुशी जताई है।
