Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 1, 2026

बैजनाथ पुलिस ने 5 पेटी शराब की बरामद

         बागेश्वर  गरुड । पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर द्वारा  प्रस्तावित नागर निकाय सामान निर्वाचन 2025 के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रातंर्गत अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम हेतु चेकिंग कर तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु  निर्देशित किया गया है।
        उपरोक्त क्रम में थाना बैजनाथ क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दिनांक 06-01-2025 ग्वालदम मार्ग चौकी डगोंली थाना बैजनाथ क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा रात्रि के समय कुलॉऊ गाँव के पास आने जाने वाले सदिग्ध वाहनो की चैंकिगं कर रहे थे। जिस दौरान कुछ दूरी पर 5 पेटी कुल 60 बोतल 8PM Bermuda XXX RUM अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। उक्त सम्बन्ध में थाना बैजनाथ में मुकदमा एफआईआर नंबर - 01/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत कर। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement