Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

172 कर्मचारियों को दिया दूसरे चरण का प्रशिक्षण  


बागेश्वर ।  निकाय चुनाव के सफल संपादन के लिए 172 पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय व मतदान अधिकारी तृतीय, 12 सेक्टर, सात जोनल मजिस्ट्रेट का व्यवहारिक एवं सैद्धांतिक द्वितीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस दौरान कार्मिकों ने चुनाव की बारीकियों को जाना तथा मतपत्र पेटियों को खोलना तथा बंद करना सीखा। शनिवार को विकास भवन सभागार पर हुए प्रशिक्षण सत्र में उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरसी तिवारी ने कहा कि लोकसभा, विधानसभा या अन्य चुनावों की अपेक्षा यह चुनाव अधिक चुनौती वाला है। इस चुनाव में हार-जीत का अंतर बहुत कम होता है। इसलिए इस चुनाव की संवेदनशीलता भी बढ़ जाती है। चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि चुनाव में हर कार्मिक की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इसलिए सभी कार्मिक टीम भावना के साथ पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। प्रशिक्षण में बताई जा रही सभी बातों को ध्यानपूर्वक सीखें। कहीं भी किसी अधिकारी के साथ कम्युनिकेशन गैप नहीं रहे। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने से संबंधित चुनाव कार्मिक से संपर्क स्थापित करने में तनिक भी संकोच नहीं करें। सीडीओ ने कहा कि चुनाव आयोग से प्राप्त हैंडबुक का अधिकारी अध्ययन जरूर करें। चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी कराना हमारा दायित्व है।सभी अधिकारी चुनाव आयोग के सभी दिशा निर्देशों का अध्ययन भलीभांति करें तथा उनका पालन करें। यहां पर नोडल अधिकारी प्रशिक्षण जीएस सौन, नोडल अधिकारी कार्मिक संगीता आर्या, दीप जोशी, राजेश जोशी आदि रहे।

You may have missed

Advertisement