Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

वन विभाग ने पिकअप से पकड़ा 96 टिन लीसा, चालक फरार


अल्मोड़ा ।   वन विभाग ने मनीआगर और महरागांव में शुक्रवार को दबिश देकर दो जगहों से 192 टिन लीसा बरामद किया है। एक मामले में आरोपी चालक फरार है तो दूसरी जगह लीसे के टिन लावारिस हालत में मिले। वन विभाग मामले की जांच में जुट गया है। अवैध लीसा का कारोबार करने वालों पर वन विभाग सख्त कार्रवाई कर रहा है। प्रभागीय वन क्षेत्राधिकारी सिविल सोयम वन प्रभाग प्रदीप कुमार धौलाखंडी के नेतृत्व और निर्देशन में वन क्षेत्राधिकारी जागेश्वर रेंज आशुतोष जोशी व टीम की ओर से दबिश की गई। दबिश के दौरान मनीआगर के समीप पिकअप से 96 टिन अवैध लीसा बरामद किया, लेकिन पिकअप चालक मौके से ही फरार हो गया था। विभाग की ओर से पिकअप को जब्त कर पनुवानौला स्थित मोटर मार्ग डिपो में पहुंचा दिया है। वहीं, महरागांव में भी विभाग ने लावारिस हालत में रखे लीसे के 96 टिन पकड़े। विभाग दोनों मामलों की जांच में जुट गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध अब वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। टीम में वन दरोगा लक्ष्मण बिष्ट, चंदन बिष्ट, वन दरोगा रितिक बिष्ट, वन बीट अधिकारी पूजा थे।

You may have missed

Advertisement