Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 25, 2026

पत्रकार मुकेश चन्द्राकर की हत्या के विरोध में पत्रकारों ने निकला जुलूस


अल्मोड़ा ।   छत्तीसगढ़ में माफिया राज के खिलाफ आवाज उठाने वाले युवा पत्रकार मुकेश चन्द्राकर की हत्या को लेकर उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा ने रोष व्यक्त किया। पत्रकारों ने मुख्य न्यायाधीश, भारत सरकार, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को ज्ञापन दे मुकेश के परिजनों को एक करोड़ रुपए राहत व पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग कर जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान पत्रकारों ने वर्तमान में पत्रकारों पर आए दिन हो रहे हमले और उनकी हत्या के लिए अपना विरोध दर्ज कराया। पत्रकारों ने माफिया राज के खिलाफ सरकार से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की और पत्रकार मुकेश चंद्राकर के हत्यारे को तुरंत फांसी देने की मांग की गई। पत्रकारों ने कहा कि सरकार पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाए। आयोजित कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार एडवोकेट पी सी तिवारी ने सम्बोधित किया, तथा संचालन उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा के सचिव रमेश चंद्र जोशी ने किया। पत्रकारों ने स्थानीय नगर पालिका पार्किंग से गांधी पार्क तक विरोध में मार्च निकाला और गांधी पार्क में एकत्र सभी पत्रकारों ने एक स्वर में भारत सरकार से मांग की कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाए जाए और छत्तीसगढ़ में माफिया के खिलाफ आवाज उठाने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर के हत्यारे को तुरंत फांसी दिए जाए, मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपए राहत राशि दी जाय। विरोध मार्च में प्रेस क्लब के सचिव रमेश जोशी, हरीश भंडारी, पीसी तिवारी, डा निर्मल जोशी, जगदीश जोशी, राजेश शर्मा, चन्दन नेगी, संतोष बिष्ट, कमलेश कनवाल, शिवेंद्र गोस्वामी, नवीन उपाध्याय, डीके जोशी, हिमांशु लटवाल, किशन जोशी, अशोक पाण्डे, नसीम अहमद, अनिल सनवाल, वेद प्रकाश बिनवाल आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

You may have missed

Advertisement