Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

उत्तराखंड में ‘संचार साथी से मिले चोरी हुए 1197 मोबाइल


देहरादून । उत्तराखंड में ‘संचार साथी पोर्टल के बाद ऐप भी लोगों के लिए मददगार साबित होगा। दूर संचार विभाग ने ऐप लांच कर दिया है। अब तक पोर्टल से सेवा मिलती थी। उत्तराखंड में पोर्टल पर शिकायत बाद लोगों के चोरी हुए 1197 मोबाइल फोन मिल चुके हैं। पुलिस की मदद से फोन रिकवर किए गए। शुक्रवार को दिल्ली में ‘संचार साथी ऐप की लांचिंग के बाद दून में दूर संचार विभाग के उप महानिदेशक राजीव बसंल ने संचार साथी सेवा की जानकारी दी। बताया कि संचार साथी पोर्टल एक साल पहले लांच हो गया था। उत्तराखंड में इस पोर्टल पर 11979 लोगों ने मोबाइल चोरी होने की शिकायत की है। इसमें 7320 मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस हो चुकी है। इसमें 1197 मोबाइल पुलिस रिकवर कर चुकी है। बताया कि सेवा को ऐप के जरिए अब और सरल बनाया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ सके। ऐप की मदद से लोग यह भी पता कर सकते हैं कि उनके नाम पर कितने कनेक्शन चल रहे हैं। साथ ही आसपास के इंटरनेट सेवा प्रदाताओं की जानकारी भी ले सकते हैं। इंट्रा रोमिंग सर्विस भी लांच हुई है। इसमें सरकारी बजट लगे निजी कंपनियों के टावरों से सभी कंपनियों के नेटवर्क मिल सकेंगे। इस मौके पर निदेशक लबि गुप्ता भी मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement