Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

करन, हरीश, यशपाल, गोदियाल और प्रीतम की सबसे अधिक मांग


देहरादून । उत्तराखंड में आगामी 23 जनवरी होने जा रहे नगर निकायों के चुनाव के लिए प्रचार का दौर जारी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां प्रचार की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रदेशभर से प्रत्याशियों की ओर से प्रचार के लिए तमाम बड़े नेताओं की डिमांड भेजी जा रही है। कांग्रेस भवन में बनाए गए कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ नेता अवधेश पंत को सौंपी गई है। उन्हें कंट्रोल रूम प्रभारी और गोपाल सिंह गड़िया को सहप्रभारी बनाया गया है। पंत ने बताया कि कांग्रेस की ओर से 40 बड़े नेताओं को बतौर स्टार प्रचारक बनाया गया है। अपने-अपने चुनावी क्षेत्रों, वार्डों में कांग्रेस के पक्ष में चुनाव प्रचार बड़े नेताओं की डिमांड भेजी जा रही है। इसमें प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और प्रीतम सिह के साथ ही पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की सबसे अधिक डिमांड है। वहीं कुछ क्षेत्रों से पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, हीरा सिंह बिष्ट एवं विधायक रवि बहादुर, ममता राकेश, अनुपमा रावत आदि नेताओं को भी प्रचार में प्रत्याशी अपनी सभाओं में बुलाना चाहते हैं।

You may have missed

Advertisement