बागेश्वर उत्तरायणी मेला थूक जेहाद अपडेट
बागेश्वर । उत्तरायणी मेले में आए एक होटल में तंदूरी रोटी में थूकने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही दोनों दुकानों को प्रशासन ने बंद कर दिया है। नगर पालिका के समीप बाहर से आए लोगों ने रेस्टोरैंट खोला है। इसमें मटन कोरोमा समेत नॉन वैज भोजन बन रहा है। गुरुवार की रात तंदूर में रोटी बनाने वाला एक युवक द्वारा रोटी में थूकने का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद बजरंग दल समेत अन्य संगठन मौके पर पहुंच गया। विहिप के बजरंग दल के जिला संरक्षक विजय परिहार ने मामले में कड़ी आपत्ति जताई। इसे धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ बताया। मामला तूल पकड़ने लगा। इसकी सूचना पुलिस को मिल गई। कोतवाली पुलिस हरकत में आई और तत्काल सूचना मिलते ही पुलिस ने होटल संचालक सहित अन्य आरोपी को हिरासत में ले लिया। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया विजय परिहार द्वारा मामले में तहरीर दी गई। जिसके बाद आरोपी युवकों के खिलाफ धर्म विशेष की धर्मिक आस्था को आहत होने की प्राथमिकी दर्ज हुई है। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर दुकानें बंद कर दी है। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्वक मेला संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है।
इस वर्ष मेले की विशेषता यह रही कि यहाँ इसबार न तो कोई सर्कस ही लग पाया जो कि हर साल मेले का एक विशेष आकर्षण होता था। और न ही मेले में इसबार बड़े थोक व्यापारी ही कही नजर आए।
इसबार के मेले में हम जब एक सरसरी नजर डालते हैं तो मेले का एकमात्र आकर्षक दंगल ही रहा जो कि बगड़ में आयोजित हो रहा है।
और दूसरा यहाँ पर प्रथम बार देखने को मिला थूक जेहाद जिसकी पुष्टि भी पुलिस द्वारा की गई।
इस दंगल को देखकर ये लग रहा था कि यहाँ पर भी प्रोफेशनल प्रतियोगिता का अभाव है। आज के दंगल की हम बात करे तो एक पहलवान द्वारा दूसरे पहलवान के आखों पर सरेआम मिट्टी डाली जा रही थी । वही दूसरी प्रतियोगिता में उत्तराखंड के पहलवान राजू को उनके प्रतिद्वंद्वी द्वारा धोखे से पटखनी दिए जाने पर जबतक जनता ने विरोध नही किया तबतक मैच रेफरी द्वारा कोई कदम नही उठाया गया ।
यह दर्शाता हैं कि दंगल में भी साफगोई की सख्त जरूरत हैं।
