Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

किशोरी का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार


रुड़की ।  किशोरी को बहला फुसलाकर उसका अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से किशोरी को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को लिखापढ़ी के बाद कोर्ट में पेश कर दिया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। किशोरी को भी मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। लंढौरा चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि एक आरोपी लंबे समय से उसकी 17 वर्षीय पुत्री का पीछा कर रहा था। आरोपी किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर उसे परेशान कर रहा था। किशोरी ने इस बाबत अपने परिजनों को भी जानकारी दी थी। परिजनों ने आरोपी व उसके परिजनों को समझने का प्रयास किया था, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और उसने 30 जनवरी को किशोरी को बहला फुसलाकर उसका अपहरण कर ले गया था। परिजनों को जानकारी होने पर उनके द्वारा किशोरी की अपने स्तर से काफी खोजबीन की गई थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज कराया था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी व किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने रविवार को आरोपी को मंगलौर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से किशोरी को भी बरामद कर लिया गया है।

You may have missed

Advertisement