Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

एसटीएच में ऐसे लें आयुष्मान गोल्डन कार्ड का लाभ


हल्द्वानी ।  एसटीएच में भर्ती मरीज आयुष्मान और गोल्डन कार्ड का लाभ लेने के लिए इमरजेंसी कक्ष के बाहर स्थित आयुष्मान कक्ष में मूल दस्तावेज के साथ पहुंचे। मूल दस्तावेज यानि आयुष्मान कार्ड, पंजीकरण कार्ड (डॉक्टर का पर्चा), भर्ती मरीज के कागज, राशन कार्ड (उत्तराखंड राज्य को छोड़ कर अन्य राज्य के मरीजों के लिए), मोबाइल में मरीज की बेड साइट फोटो, मरीज की बीमारी संबंधी जांच की रिपोर्ट लेकर आएं। अस्पताल के एमएस डॉ. जीएस तितियाल ने बताया कि चिकित्सालय से रेफर होने से पूर्व आयुष्मान कार्ड को बंद करवाने के लिए अपनी फाइल को भी मरीज आयुष्मान कक्ष में लेकर आएं।

You may have missed

Advertisement