May 7, 2026

बागेश्वर में हृदय गति रुकने से होमगार्ड की मौत


बागेश्वर ।  कपकोट तहसील में तैनात एक होमगार्ड का हार्ट अटैक से निधन हो गया। रविवार की दोपहर पुलिस सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया है। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो गया है। पुलिस के अनुसार होमगार्ड जवान प्रताप राम के सीने में शनिवार की शाम तेज दर्द हुआ। उन्हें सीएचसी कपकोट में भर्ती किया गया, उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लिया और पंचनाम भरा। रविवार का शव का पोस्टमार्टम किया। उसके बाद तिमलाबगड़ स्थित सरयू व गांसू नदी के तट पर पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया। इस मौके पर होमगार्ड विनोद सिंह समेत अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो गया है।

You may have missed